गुरुवार, 5 सितंबर 2019

हम कौटिल्य संस्था द्वारा शिक्षकों को चाणक्य पुरस्कार से किया सम्मानित 

हम कौटिल्य संस्था द्वारा शिक्षकों को चाणक्य पुरस्कार से किया सम्मानित



बुरहानपुर- निजी शैक्षणिक  संस्थाओं के शिक्षकों के संगठन हम कौटिल्य द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अतूल्य योगदान देने वाले निजी शालाओं के शिक्षकों को चाणक्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये तीनों विभूतियों का चयन सर्वसम्मति से  किया गया। जिसमें प्रवीण दूबे, श्रीमती सुमन खन्ना एवं मयूर ढाबे शामिल थे।



 मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में इंदौर से पधारे डॉ. सुब्रतो गुहा ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। शिक्षा पद्धति के वर्तमान स्थिति तक पहुंचने की सभी परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के दुष्परिणामो पर भी अपने विचार रखे। श्री गुहा दस से अधिक भाषाओं के जानकार है। तथा डी. ए. वी. वी. इंदौर में अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी के गाइड है।
अपने अद्भुत वक्तृत्व क्षमता से श्री गुहा ने समा बाँधा। तो कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामस्वरूप पोद्दार थे। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अजयसिंह मौर्य और प्रशांतजी पाटिल मंचासीन थे। 



कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुनीता चौकसे ने किया। संगठन की जानकारी श्रीमती मीनल भावसार ने व पुरस्कार की घोषणा श्रीमती कविता सुगंधी ने की। अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती पुष्पलता चौहान ने किया।  इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।  इस बार मंच व्यवस्था पूरी तरह महिला शिक्षिकाओं ने संभाली थी। उक्त जानकारी प्रवीण झुंजारके ने दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने ॑Another Chance^^ (एक और मौका) कविता के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने की सीख बतलाई।

  बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने ॑Another Chance^^ (एक और मौका) कविता के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने की सीख बतलाई। कलेक्टर सुश्री...