गुरुवार, 26 सितंबर 2019

विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दी सीख

 विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दी सीख



बुरहानपुर - नवीन शासकीय उच्चतर विद्यालय जैनाबाद (जयसिंहपुरा) में विधिक साक्षरता शिविर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र एस. पाटीदार के मार्गदर्शन में विर्धाथियों के मध्य आयोजित किया गया। शिविर में मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे तथा उसके आदर्शाे, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र गान का आदर करें तथा हमारी संस्कृति को बचाने के लिये हमे ऐसी धरोहरो को सुरक्षित रखना चाहिए। इस शिविर में पर्यावरण संरक्षण और उसका संवर्धन करना हमारा कर्तव्य हैं ऐसी सीख विद्यार्थियों को दी गई। हम व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास से ही समाज की उन्नति कर सकते है।
र्प्यावरण सरंक्षण हेतु प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प कर, हमें अपने दैनिक कार्याे में प्लास्टिक के उपयोग को रोककर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजन को प्रकृति संरक्षण के तौर पर मान्यता प्राप्त हैं। पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा भविष्य सुरक्षित हो सकता हैं। राबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी ने विर्धाथियों को संबोधित किया कि 18 वर्ष की उम्र के पश्चात ही वाहन चलाये तथा वाहन चलाने के पूर्व लायसेंस अवश्य बनवाये।


कोई टिप्पणी नहीं:

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने ॑Another Chance^^ (एक और मौका) कविता के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने की सीख बतलाई।

  बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने ॑Another Chance^^ (एक और मौका) कविता के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने की सीख बतलाई। कलेक्टर सुश्री...