खरगोन जिले के किसान के बेटे ने बढ़ाया निमाड़ का मान, टोक्यो में लगाएगा निशाना
झिरन्या (खरगोन)। आदिवासी अंचल के छोटे से गांव रतनपुर के ऐश्वर्यप्रताप सिंह तोमर जून 2020 में टोक्यो में आयोजित ओलिंपिक निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके पिता वीर बहादुरसिंह तोमर किसान हैं। ऐश्वर्य की इस बड़ी उपलब्धि से सभी खुश हैं।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 14वीं एशियाई शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल किया।
ऐश्वर्य खेल अकादमी भोपाल के छात्र हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को स्वर्ण पदक सहित रजत और कांस्य पदक दिलाए हैं। शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य ने मई 2019 तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक देश को दिलाया है जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 9 स्वर्ण और दो-दो रजत व कांस्य पदक अर्जित किए हैं।
साभार
नईदुनिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें