प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में "प्रतिभा पर्व'' दिसम्बर माह में
शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में बच्चों का कोर्स भले ही पूरा नहीं हुआ है किंतु राज्य स्तर से हर परीक्षा का कार्यक्रम तय रहता है। गत 3-4 वर्षों से राज्य शिक्षा केंद द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अद्र्ववार्षिक परीक्षा की जगह प्रतिभा पर्व के तहत मूल्यांकन करता आ रहा है। इसका उद्देश्य इन स्कूलों में व्यवस्था संचालन की स्थिति व अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का जायजा लेना रहता है ताकि गुणवत्ता सुधार हेतु प्रयास किए जा सकें।
इस वर्ष यह मूल्यांकन 12,13 व 14 दिसम्बर 2019 को किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा अभियान के लिए प्रतिभा पर्व प्रदेश का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके मूल्यांकन के लिए प्राचार्य, व्याख्याता व अन्य विभाग के अधिकारियो की ड्यूटी लगाई जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें